टी20 वर्ल्ड कप 2024; भारत और पाकिस्तान की टीमें सेमीफाइनल में नहीं पहुंचेंगी



पूर्व इंग्लिश कप्तान और कमेंटेटर माइकल वॉन ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में पाकिस्तान और भारत की टीमों को लेकर अहम भविष्यवाणी की है.


पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर माइकल वॉन ने सोशल नेटवर्किंग साइट एक्स (ट्विटर) पर ट्वीट करते हुए टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अपनी टॉप चार टीमों का जिक्र किया और मेजबान वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल खेलने का प्रबल दावेदार बताया. .



उन्होंने भविष्यवाणी की है कि मौजूदा टी20 विश्व कप संस्करण में पाकिस्तान और भारत की टीमें सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो जाएंगी